Tuesday, July 21

कॉलेज के प्यार का खूनी अंत: दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो को पति ने मार डाला

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की SWAT यूनिट में तैनात महिला कमांडो काजल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोप काजल के पति अंकुर पर ही है। घटना की जानकारी दो दिन पहले मिली थी, लेकिन अब जो खुलासे हो रहे हैं, वो सबको चौंका रहे हैं।

डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि 22 जनवरी की रात करीब 10 बजे मोहन गार्डन थाना पुलिस को सूचना मिली कि काजल घायल अवस्था में हैं। पुलिस ने उन्हें तुरंत तारक हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पता चला कि काजल को गंभीर हेड इंजरी आई थी। पूछताछ में यह सामने आया कि हमला उनके ही पति अंकुर ने किया था।

काजल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गाजियाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रेन डेड’ घोषित किया। पांच दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद 27 जनवरी को काजल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद काजल का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया।

 

हत्या से जुड़ी मुख्य बातें

  • वारदात 22 जनवरी की रात मोहन गार्डन में हुई थी।
  • काजल 4 महीने की गर्भवती थीं।
  • आरोपी पति अंकुर, डिफेंस मिनिस्ट्री में क्लर्क के पद पर तैनात हैं।
  • शादी 2023 में हुई थी।
  • दोनों का डेढ़ साल का बेटा भी है।

 

कॉलेज के प्यार का खतरनाक अंत

जांच में पता चला कि अंकुर और काजल हरियाणा के गोहाना के रहने वाले हैं। कॉलेज के दिनों से दोनों एक-दूसरे को जानते थे और 2023 में शादी की। काजल 2022 में दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुईं और अपनी मेहनत से SWAT यूनिट में जगह बनाई।

काजल की मां ने बताया कि शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन अंकुर हमेशा झगड़ता रहता था। झगड़े के दौरान अंकुर माफी मांग लेता और बच्चे की कसम खाता, लेकिन कुछ ही दिन बाद फिर से लड़ाई होती।

22 जनवरी को हुए विवाद की वजह थी अंकुर द्वारा अपने भाई की फीस जमा करना। गुस्से में उसने काजल का सिर दरवाजे की चौखट और फिर दीवार से टकराया। इसके बाद डंबल से हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया।

 

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मोहन गार्डन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर अंकुर को गिरफ्तार कर लिया था। काजल की मौत के बाद FIR में हत्या की धारा जोड़ दी गई है

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.