Tuesday, July 21

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ा बदलाव, दिनारा विधायक आलोक सिंह बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान अब समाप्त होने के संकेत दिखा रही है। पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा आज पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिनारा से विधायक आलोक सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषित कर सकते हैं।

पार्टी के भीतर नाराजगी दूर करने और संगठन में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से मौर्य होटल, पटना में दोपहर 1:30 बजे महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। चर्चा है कि आलोक सिंह की नियुक्ति संगठन में संतुलन बनाने और आगामी चुनावों के लिए जातीय समीकरण मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेता माधव आनंद और आलोक सिंह ने हाल ही में कुशवाहा से मुलाकात कर पार्टी में नेतृत्व की कमान सौंपने पर सहमति बनाई थी। माधव आनंद पहले से ही विधानसभा में विधायक दल के नेता हैं, जबकि कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता कुशवाहा पार्टी में सचेतक की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, आलोक सिंह की नियुक्ति कुशवाहाराजपूत समीकरण साधने और शाहाबाद क्षेत्र में पार्टी की पैठ मजबूत करने की रणनीति है। इसके माध्यम से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के साथ ही एकजुटता का संदेश भी देना चाहती है।

उपेंद्र कुशवाहा की इस पहल पर सबकी निगाहें टिकी हैं, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में उनके व्यक्तिगत निर्णयों को लेकर कई सवाल उठे थे। अगर आज आलोक सिंह के नाम की घोषणा होती है, तो यह RLM के भविष्य के लिए नई दिशा तय करेगा।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.