Tuesday, July 21

देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल सहित उत्तराखंड के 5 जिलों में कोहरे की संभावना, पर्वतीय जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट

देहरादून, 30 जनवरी: उत्तराखंड में आज सुबह के समय पांच जिलों में कोहरे की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लिए कोहरा येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में भी हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

राज्य में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सूखी ठंड से राहत मिली है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। बर्फबारी के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया है और लोगों को बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण सुबह और शाम के समय ठंड बनी रहेगी। दिन के समय चटक धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही है। देहरादून में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा देखा गया।

साथ ही, राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान, चंडीगढ़ के अनुसार, इन जिलों में शुक्रवार सुबह 5 बजे से लेकर शनिवार सुबह 5 बजे तक हिमस्खलन का उच्च जोखिम है।

बागेश्वर को मध्यम जोखिम क्षेत्र में रखा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपदा प्रबंधन संसाधनों को अलर्ट पर रखें और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.