Tuesday, July 21

महाराष्ट्र: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव अब 7 फरवरी को, परिणाम 9 फरवरी को होंगे

मुंबई: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों का शेड्यूल बदल दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने गुरुवार को घोषणा की कि अब वोटिंग 5 फरवरी के बजाय 7 फरवरी 2026 को होगी, जबकि वोटों की गिनती 7 फरवरी के बजाय 9 फरवरी 2026 को होगी।

इस बदलाव के पीछे कारण उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर राज्य में घोषित तीन दिन के शोक हैं। इस कारण, चुनाव प्रक्रिया के बचे हुए चरणों में परिवर्तन किया गया। महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने बताया कि जिले के कलेक्टर 31 जनवरी 2026 को संशोधित चुनाव कार्यक्रम नोटिस प्रकाशित करेंगे।

चुनाव प्रक्रिया के अन्य चरण जैसे नॉमिनेशन फाइल करना, वापस लेना, चुनाव चिन्ह बांटना और उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी करना पहले ही पूरा हो चुका है।

राज्य में अब वोटिंग 7 फरवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। चुनाव प्रचार 5 फरवरी 2026 की रात 10 बजे समाप्त हो जाएगा। वोटों की गिनती 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे संबंधित केंद्रों पर शुरू होगी। परिणाम घोषित होने के बाद मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट समाप्त कर दिया जाएगा। चुने गए सदस्यों के नाम 11 फरवरी 2026 तक सरकारी गज़ेट में प्रकाशित किए जाएंगे।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.