Tuesday, July 21

ठाणे महापौर पद के लिए शर्मिला पिंपलोलकर ने भरा नामांकन, एकनाथ शिंदे भी मौजूद

मुंबई: मुंबई से सटे ठाणे महानगरपालिका में महापौर पद के लिए तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार को वार्ड 20 से जीतीं शर्मिला रोहित पिंपलोलकर ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

शर्मिला पिंपलोलकर, शिवसेना नेता रोहित पिंपलोलकर की पत्नी हैं। वहीं, डिप्टी मेयर के पद के लिए कृष्णा पाटील ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक भी उपस्थित थे।

ठाणे महानगरपालिका चुनावों में शिवसेना ने 75 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा के खाते में 28 सीटें आईं। इसके अलावा, एनसीपी के अजित पवार गुट को 9 सीटें और शरद पवार गुट को 12 सीटें मिलीं। उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की। अन्य पक्षों में, एआईएमआईएम को 5 सीटें और एक निर्दलीय उम्मीदवार को 1 सीट मिली।

ठाणे महानगरपालिका में कुल 131 सीटें हैं, जबकि कुल वार्डों की संख्या 33 है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.