Tuesday, July 21

झारखंड: जेएमएम विधायक के भाई ने भाजपा जॉइन किया, नगर परिषद चुनाव लड़ेंगे

रांची। स्थानीय निकाय चुनाव 2026 से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक दशरथ गगराई के भाई विजय गगराई ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर रांची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका स्वागत किया और पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

सूत्रों के अनुसार विजय गगराई चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले वे झामुमो से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा था, जिसके चलते उन्हें झामुमो से छह साल के लिए निष्कासित किया गया था।

समारोह के दौरान आदित्य साहू ने राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार विकास विरोधी है और आदिवासी समाज के युवाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही। वहीं बाबूलाल मरांडी ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए कहा कि झारखंड का सर्वांगीण विकास केवल भाजपा ही कर सकती है।

विजय गगराई ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे तन-मन-धन से पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.