Tuesday, July 21

झारखंड में लौटी ठंड की लहर: पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा रांची, अगले दो दिनों में पारा गिरेगा 4 डिग्री तक

रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के मौसम ने शुक्रवार से अचानक करवट ली। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्के बादल और कोहरे का असर बना रहेगा।

शुक्रवार की सुबह रांची में हल्के बादल छाए रहे और कई इलाकों में कोहरा भी देखने को मिला। दिनभर ठंडी उत्तरी हवाओं के चलने से ठंड और बढ़ गई। पिछले 24 घंटों में राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को अधिक ठंड का एहसास हुआ।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर भारत और पहाड़ी इलाकों में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण रांची समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर कोंकणी और ठंड बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिमी इलाकों से ठंडी हवाओं के झारखंड में प्रवेश करने से अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम में बदलाव की संभावना
अभिषेक आनंद ने आगे बताया कि अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना कम है, लेकिन 3 और 4 फरवरी से मौसम में बदलाव दिख सकता है। इस दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है। खासकर मैदानी इलाकों और जल स्रोत के आसपास घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.