Tuesday, July 21

मुंबई के लिए गुड न्यूज: इस साल खुलेंगे 5 नए ब्रिज, ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार

मुंबई: मुंबई के ट्रैफिक जाम से राहत पाने वालों के लिए खुशखबरी है। इस साल मुंबई में कुल पांच बड़े ब्रिज और फ्लाईओवर चालू होंगे, जिनमें सबसे प्रमुख है सायन पूर्वपश्चिम ब्रिज। बीएमसी ने सभी कार्यों को पूरा करने और पुलों को यातायात के लिए खोलने की समय सीमा 15 जुलाई 2026 तय की है।

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने शुक्रवार को सायन ब्रिज का निरीक्षण किया और बताया कि जुलाई तक पुल मुंबईकरों के लिए खुल जाएगा।

कौनकौन से ब्रिज खुलेंगे:

  1. सायन ब्रिज – 15 जुलाई 2026 तक पूरी तरह यातायात के लिए तैयार। इसमें दो अंडरपास और फुट ओवरब्रिज भी शामिल हैं।
  2. बेलासिस फ्लाईओवर – 15 महीने 6 दिन में पूरा हुआ, लंबाई 333 मीटर। इसे फरवरी के पहले सप्ताह में खोलने की तैयारी।
  3. दिंडोशीफिल्म सिटी फ्लाईओवर (GMLR परियोजना) – 75% काम पूरा, 31 मई तक ट्रैफिक के लिए खुलने की योजना। गोरेगांव से मुलुंड का सफर अब 75 मिनट से घटकर लगभग 25 मिनट में होगा।
  4. विद्याविहार ब्रिज – 80% निर्माण पूरा, जून में चालू। यह पूर्व-पश्चिम उपनगरों को जोड़कर एयरपोर्ट तक पहुंच आसान बनाएगा।
  5. महालक्ष्मी केबलस्टे ब्रिज – 803 मीटर लंबा, 17.2 मीटर चौड़ा, अक्टूबर तक पूरा होगा और नवंबर के पहले सप्ताह में यातायात के लिए खुलेगा।

ट्रैफिक सुधार के उद्देश्य:
बीएमसी के अनुसार, इन सभी ब्रिज और फ्लाईओवर के खुलने से मुंबई की सड़कों पर जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। अंडरग्राउंड टनल और अन्य फ्लाईओवर परियोजनाओं के साथ यह कदम ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाने और शहर की कनेक्टिविटी सुधारने में मदद करेगा।

अभिजीत बांगर ने कहा:
“हम कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। पांच फ्लाईओवर और ब्रिज इस साल चालू होंगे। इनके शुरू होते ही मुंबईकरों को लंबा जाम सहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।”

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.