Tuesday, July 21

Success Story: यूट्यूब से करोड़ों की कमाई कर रहा सौरव जोशी, पिता शहर-शहर भटकते थे रोज़गार की तलाश में

 

 

नई दिल्ली: यूट्यूब सिर्फ पॉपुलैरिटी देने वाला प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि करोड़पति बनाने वाला माध्यम भी बन गया है। ऐसे ही लोगों में एक नाम सौरव जोशी का भी है। उत्तराखंड के रहने वाले 26 वर्षीय सौरव जोशी आज यूट्यूब के माध्यम से सालाना डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं।

 

सौरव जोशी को देश के नंबर 1 डेली लाइफ व्लॉगर में गिना जाता है। हाल ही में उन्होंने अवंतिका से शादी रचाई। उनकी पढ़ाई-लिखाई एक आम मिडिल क्लास परिवार में हुई। उनके पिता हरिंदर जोशी बढ़ई का काम करते थे और स्थाई रोजगार की तलाश में कई शहरों में भटकते रहे। इस कारण सौरव को अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान कई बार स्कूल बदलने पड़े।

 

यूट्यूब की शुरुआत और संघर्ष

सौरव ने साल 2017 में अपने भाई के सुझाव पर ‘सौरव जोशी व्लॉग्स’ नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया। शुरुआत में उन्हें दर्शकों तक पहुंचने में कठिनाई हुई। उन्होंने कई वीडियो बनाए, लेकिन सब्सक्राइबर संख्या केवल 3-4 हजार तक ही सीमित रही।

 

हालांकि, साल 2019 में उन्होंने एक वीडियो में अपने पूरे परिवार को दिखाने का फैसला किया। उनका देसी अंदाज, सरल भाषा और मिडिल-क्लास फैमिली कंटेंट दर्शकों को खूब भाया। इसके बाद सौरव ने 2020 में वैश्विक महामारी के दौरान 365 दिन तक रोजाना व्लॉग पोस्ट करने का लक्ष्य रखा। इस कदम ने उनके चैनल की ग्रोथ को चरम पर पहुंचा दिया। साल 2021 तक वह भारत के सबसे तेजी से बढ़ने वाले व्लॉगर बन गए।

 

कमाई और जीवनशैली

सौरव जोशी अब एक शानदार जीवन जी रहे हैं। वह अपने परिवार के लिए बड़ा घर बना रहे हैं और उनके पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। उन्होंने हाल ही में अपनी अनुमानित कमाई के बारे में कहा कि यह इतनी है कि एक महिंद्रा थार ROXX खरीदी जा सकती है। इससे उनकी मासिक कमाई लगभग 13 लाख रुपये और सालाना डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक अनुमानित है।

 

सौरव की कहानी यह साबित करती है कि लगन, धैर्य और सही समय पर सही निर्णय लेने से डिजिटल दुनिया में भी बड़े सपने सच किए जा सकते हैं।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.