Tuesday, July 21

हाथरस: शादी के एक महीने बाद पत्नी ने पति संग रहने से किया इनकार, फिजिकल रिलेशन को लेकर जताई आपत्ति

 

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक नवविवाहित जोड़े के बीच विवाह के केवल एक महीने बाद ही विवाद सामने आया है। पत्नी ने पति को पसंद न आने का हवाला देते हुए उसके साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस और परिजनों के समझाने के बावजूद मामला सुलझ नहीं सका।

 

शादी के कुछ दिनों में शुरू हुआ विवाद

हाथरस कोतवाली गेट क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी अभिषेक शर्मा की शादी आगरा की रहने वाली मेघा से महज एक महीने पहले हुई थी। शादी सहमति से हुई थी और दोनों पक्षों ने शुरू में एक-दूसरे को पसंद किया था। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके बीच मतभेद शुरू हो गए।

 

शुक्रवार देर शाम मेघा शिकायत लेकर बांगला पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने अभिषेक को भी बुलाया और दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन मेघा अपने निर्णय पर अड़ी रहीं और पति के साथ रहने से इंकार कर दिया।

 

पत्नी का बयान

मेघा ने पुलिस को बताया कि कुछ पारिवारिक और व्यक्तिगत परेशानियों के कारण वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। उन्होंने कहा, “शादी को एक महीना ही हुआ है। मेरे पति प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। हमारे बीच फिजिकल रिलेशन को लेकर विवाद है, जिसे मैं विस्तार से नहीं बता सकती। इसलिए मैं उनके साथ नहीं रहना चाहती।”

 

पति का दर्द

अभिषेक शर्मा ने कहा, “मैं एक बेकरी में काम करता हूँ। शादी सहमति से हुई थी और खर्च लगभग 3 लाख रुपये हुए थे। पत्नी मुझे पसंद नहीं करती और छोड़कर जा रही है। यह मेरे लिए बहुत दुखद है।”

 

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। काफी बातचीत और समझाने के प्रयासों के बावजूद युवती अपने फैसले पर अड़ी रही। फिलहाल मामला समझौते के स्तर पर है, लेकिन जरूरत पड़ने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.