Tuesday, July 21

अभिनव कश्यप की बदजुबानी पर कोर्ट ने लगाया ताला, सलमान खान को मानहानि केस में बड़ी राहत

 

 

 

मुंबई की अदालत ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बड़ी राहत देते हुए डायरेक्टर अभिनव कश्यप को झटका दिया है। अदालत ने मानहानि मामले में अभिनव कश्यप को सलमान या उनके परिवार के खिलाफ किसी भी रूप में ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने पर रोक लगा दी है।

 

सलमान ने इस केस में बिना शर्त माफी और 9 करोड़ रुपये हर्जाने की भी मांग की है। मामला उस सीरीज ऑफ वीडियो और पॉडकास्ट का है, जिन्हें सितंबर और दिसंबर 2025 के बीच अभिनव कश्यप ने जारी किया था। याचिका में दावा किया गया है कि इन वीडियोज में सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ “अपमानजनक, झूठे और बेहद मानहानिकारक” बयान दिए गए।

 

कोर्ट का आदेश:

मुंबई अदालत ने शुक्रवार को अभिनव कश्यप के बयानों की जांच के बाद पाया कि ये बयान “मानहानिकारक, अपमानजनक और गाली-गलौज वाले” हैं। अदालत ने कहा कि ऐसे बयान आम जनता की नजर में वादी (सलमान) की छवि को खराब करते हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति के परिवार के खिलाफ अपमानजनक बयान देना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में शामिल नहीं है।

 

क्या कहा अभिनव ने?

अभिनव कश्यप ने ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए कई इंटरव्यूज में सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सलमान ने अपने एडिटर को किडनैप किया और फिल्म ‘दबंग’ के दौरान उन्हें आर्थिक और व्यक्तिगत टॉर्चर का सामना करना पड़ा। उन्होंने सलमान के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन की आलोचना करते हुए विवादित टिप्पणियां कीं।

 

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में भी बिना नाम लिए अभिनव पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि लोग पॉडकास्ट में आकर ऊटपटांग बातें कर रहे हैं क्योंकि उनके पास काम नहीं है।

 

अभिनव कश्यप के भाई अनुराग कश्यप ने किनारा किया

अभिनव कश्यप दिग्गज फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के भाई हैं। अनुराग ने अपने भाई के बयानों से खुद को साफ़ तौर पर अलग किया और कहा कि उनके भाई बीमार हैं और कुछ भी बोल सकते हैं।

 

इस आदेश के बाद सलमान खान को कानूनी राहत मिली है और अभिनव कश्यप सहित अन्य प्रतिवादियों को भविष्य में ऐसे बयान देने से रोका गया है। अदालत ने सभी विवादित सामग्री को हटाने और बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग स्वीकार करने के निर्देश दिए हैं।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.