Tuesday, July 21

दिल्ली SWAT कमांडो काजल की हत्या: 1.5 साल के बेटे को नाना-नानी के सुपुर्द

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की SWAT कमांडो काजल चौधरी की मौत के बाद उनके डेढ़ साल के बेटे को पुलिस की कार्रवाई के बाद नाना-नानी के हवाले कर दिया गया है। पहले बच्चा दादा-दादी के पास हरियाणा के एक गांव में रखा गया था।

जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी को काजल और उनके पति अंकुर मोहन गार्डन आए थे और अपने बेटे को दादा-दादी के पास गांव में छोड़कर चले गए थे।

पुलिस जांच में सामने आया दहेज प्रताड़ना का मामला

पुलिस ने 22 जनवरी को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जिसे 27 जनवरी को हत्या में बदल दिया गया। इसके साथ ही दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या की धाराएँ भी एफआईआर में शामिल की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, काजल को उनके पति अंकुर और उसके परिवार के लोग दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे।

काजल के माता-पिता और भाई ने एसडीएम के सामने बयान दिया कि किस प्रकार काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। काजल और अंकुर मोहन गार्डन के वृंदावन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रहते थे। वारदात के बाद फ्लैट को पुलिस ने छानबीन के बाद बंद कर दिया।

जॉइंट प्रॉपर्टी के विवाद में उलझा मामला

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि काजल और अंकुर की यह जॉइंट प्रॉपर्टी थी, जिसे लोन पर लिया गया था। EMI का भुगतान काजल करती थीं। मायके पक्ष का दावा है कि फ्लैट की देखभाल और भुगतान में भी काजल ही मुख्य जिम्मेदार थीं। अब यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फ्लैट का आगे क्या होगा। डॉक्युमेंटेशन और दावों की जांच के बाद ही भविष्य में इसका फैसला लिया जाएगा।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.