Tuesday, July 21

नोएडा: बैंक मैनेजर बनकर ठगी, खाते से कटे 10 लाख रुपये

 

 

नोएडा में एक युवक के बैंक खाते से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

 

छपरौला गांव निवासी सुंदर सिंह का कहना है कि उनका एचडीएफसी बैंक छपरौला शाखा में खाता है। उन्होंने मोतीलाल ओसवाल होम फाइनेंस लिमिटेड से 10 लाख 8 हजार रुपये का होम लोन लिया था। पिछले साल 13 मई को यह राशि उनके बैंक खाते में जमा हुई।

 

इसके अगले दिन, एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बैंक मैनेजर मनीष चौहान का सहायक मैनेजर बताकर उनसे कुछ बैंकिंग जानकारी मांगी। इसके बाद 18 मई को उनके खाते से नौ लाख रुपये गायब हो गए।

 

सुंदर सिंह ने उसी दिन साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 29 मई को उनके खाते में कटी हुई राशि वापस आ गई, लेकिन 11 जून को वही रकम पुनः किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर हो गई।

 

पीड़ित का आरोप है कि बैंक मैनेजर की मिलीभगत से ठगी हुई। पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाने की टीम डिजिटल सबूतों और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। जिन खातों में ठगी की राशि ट्रांसफर हुई, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.