Tuesday, July 21

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, आयुर्वेद-फार्मेसी-वेटरनरी कॉलेजों का जिक्र

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में पेश किए गए बजट 2026 में मेडिकल और हेल्थ सेक्टर से जुड़े कई बड़े ऐलान किए हैं। छात्रों और युवाओं के लिए यह बजट खासा उम्मीद जगाने वाला है।

मुख्य घोषणाएं:

  • नए आयुर्वेदिक संस्थान और वेटरनरी कॉलेज:
    सरकार ने 3 नए इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIAs) और नए वेटरनरी और पैरा वेटरनरी कॉलेजों की स्थापना की घोषणा की है। 2026-27 में वेटरनरी पेशेवरों की संख्या 20,000 तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

  • फार्मेसी शिक्षा में निवेश:
    अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से भारत को ग्लोबल बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की योजना है। इसके तहत 3 नए NIPERs स्थापित होंगे और 7 मौजूदा NIPERs का अपग्रेड किया जाएगा। आयुष फार्मेसी को भी अपग्रेड किया जाएगा।

  • हेल्थ सेक्टर में रोजगार:
    अगले 5 वर्षों में 1 लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (AHPs) नियुक्त किए जाएंगे। इसमें ऑप्टोमेट्री, रेडियोलॉजी, एनेस्थेटिक्स समेत कई क्षेत्रों के सेंटर खोले जाएंगे।

  • उत्तर भारत में मेंटल हेल्थ कॉलेज:
    बेंगलुरु स्थित NIMHANS के अलावा उत्तर भारत में NIMHANS-2 की स्थापना की जाएगी। इससे इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर की क्षमता जिला अस्पतालों में 50% तक बढ़ाई जा सकेगी।

  • केयरगिवर्स ट्रेनिंग:
    बुजुर्गों और स्वास्थ्य देखभाल के लिए 1.5 लाख केयरगिवर्स को मल्टी-स्किल्ड ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें कोर केयर, वेलनेस, योग और मेडिकल उपकरण चलाने जैसी स्किल्स शामिल होंगी।

  • मेडिकल टूरिज्म हब:
    भारत को मेडिकल टूरिज्म के लिए बढ़ावा देने हेतु पांच रीजनल मेडिकल हब स्थापित किए जाएंगे। ये सेंटर डायग्नोस्टिक, ट्रीटमेंट, रिहेबिलिटेशन और आयुष सुविधाओं का एकीकृत पैकेज देंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है और ये कदम युवाओं के लिए नए करियर अवसर खोलेंगे।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.