Tuesday, July 21

मुंबई वाली प्रेमिका का गोरखपुर में कत्ल, इंजीनियर और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

 

 

गोरखपुर: गोरखपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें मुंबई से आई युवती को उसके प्रेमी विजय कुमार और उसकी पत्नी ने मिलकर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

क्या हुआ था?

पिछले गुरुवार को पीपीगंज थाना क्षेत्र के बरघट्टा स्थित गोबरहिया पुल के पास 35 वर्षीय महिला का न्यूड शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच गई।

 

जांच में सामने आया कि मृतका मुंबई की प्रिया शेट्टी थी, जो विजय से प्रेम संबंध में थी। विवाह का दबाव बढ़ने पर विजय ने मुंबई की नौकरी छोड़कर गोरखपुर लौटकर पत्नी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। गुरुवार की रात, नशे की हालत में प्रिया को स्कूटी पर बैठाकर बरघट्टा नाले के पास ले जाया गया, गला दबाकर हत्या की गई और शव को पहचान छुपाने के लिए पत्थरों से कुचलकर नाले में फेंक दिया गया।

 

पीपीगंज गांव का है आरोपी

विजय कुमार पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव का रहने वाला है और मुंबई में इंजीनियर था। उसने पुलिस को बताया कि प्रिया उसकी पत्नी और बच्चों के बारे में जानकर उसकी दूसरी पत्नी बनने को तैयार थी। घर में कलह बढ़ने पर दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

 

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज़

पुलिस ने लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्कूटी का पीछा किया। फुटेज में देखा गया कि युवती पहले स्कूटी पर बैठी थी लेकिन वापसी के समय गायब थी। इसी कड़ी ने पुलिस को आरोपी पति-पत्नी तक पहुंचाया।

 

पुलिस की कार्रवाई

एसपी नॉर्थ ने बताया कि मामले में दो जांच टीमें बनाई गई थीं। आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। विजय की पत्नी और परिवार के कुछ अन्य सदस्य हिरासत में लिए गए हैं। आरोपी की पहली पत्नी के साथ तीन संतानें हैं। बेटा दादा-दादी के साथ मुंबई में और बेटियां ननिहाल में रहती हैं।

 

आगे की कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मृतका के परिजनों को जानकारी देने की कोशिश की जा रही है।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.