Tuesday, July 21

हरियाणा में बुजुर्ग ने बस का किराया बचाने के लिए पहनी पुलिस वर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

सोनीपत: हरियाणा पुलिस ने सोनीपत जिले में एक 69 वर्षीय बुजुर्ग को नकली पुलिसकर्मी के रूप में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी राजेंद्र झज्जर जिले का निवासी है और बस का किराया बचाने के लिए पुलिस वर्दी पहनकर सोनीपत आया था।

 

सदर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी राजेंद्र दो दिन पहले ही पुलिस वर्दी खरीदकर पहनने आया था। गांव भटगांव में रिश्तेदारी में शामिल होने के दौरान वह वर्दी पहनकर रौब दिखा रहा था। इस दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली और क्राइम ब्रांच एवं सदर थाना पुलिस ने मौके से उसे हिरासत में ले लिया।

 

जांच में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 2002 में कैथल में भ्रष्टाचार के केस में सस्पेंड हुआ था और जेल भी काट चुका है। हालांकि, यह दावा झूठा निकला। उसकी वास्तविक उम्र 69 वर्ष है और 1992 में भर्ती होने की बात भी असत्य पाई गई।

 

सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने वर्दी पहनकर सोनीपत में क्या करने की कोशिश की।

 

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.