Tuesday, July 21

हरियाणा पुलिस में अनुशासनहीनता पर एडीजीपी का कड़ा रुख, पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

 

झज्जर: हरियाणा पुलिस में अनुशासन के मामलों ने हड़कंप मचा दिया है। एडीजीपी एच.एस. दून के झज्जर दौरे के दौरान एक पुलिसकर्मी की ड्रेसिंग को लेकर कड़ी नाराजगी जताई गई और मौके पर ही उसे सस्पेंड करने के आदेश दिए गए।

 

एडीजीपी एच.एस. दून ने झज्जर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, जिसमें लगभग 250 पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि एक पुलिसकर्मी ने वर्दी के साथ जूती पहनने के तरीके में लापरवाही बरती, जिसे अनुशासनहीनता माना गया।

 

इस मामले में एडीजीपी ने एसीपी डॉ. प्रणव को तलब किया और उनके जवाब से असंतुष्ट होकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि “आप गजटेड अफसर हैं, ऐसे जवाब शोभा नहीं देते। आप किसी पशुपालन विभाग में नहीं हैं।”

 

एडीजीपी ने स्पष्ट किया कि दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान पुलिसकर्मियों का अनुशासन, ड्रेसिंग और व्यवहार पूर्ण रूप से प्रोफेशनल होना अनिवार्य है। निरीक्षण के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

 

इस कड़े रुख के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है और सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.