Tuesday, July 21

इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे T20 में भी हराया, सीरीज पर कब्जा, वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार

नई दिल्ली / पल्लेकेले: इंग्लैंड की टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। मेहमान टीम ने लगातार दूसरे टी20 में भी बाजी मारकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया:
दूसरे टी20 में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। पवन रथनायके ने 22 गेंद में 40 रन की तेज पारी खेली। इसके अलावा पथुम निसांका (34), कामिल मिशारा (36), कुसल मेंडिस (32) और चरिथ असलंका (28) ने भी योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट चटकाए, जबकि अन्य विकेट विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद और जेमी ओवर्टन ने लिए।

बारिश ने लक्ष्य घटाया, इंग्लैंड ने आसान जीत दर्ज की:
बारिश के कारण 190 रनों का लक्ष्य घटकर 17 ओवर में 168 रन कर दिया गया। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य 2 गेंद और 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। टॉम बैंटन ने नाबाद 54 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। कप्तान हैरी ब्रूक ने 12 गेंद में 36 रन बनाए। ओपनर जोस बटलर ने 39 रन और सैम करन ने 20 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से मथीषा पथिराना ने 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान दसुन शनाका और दुनिथ वेलालागे को 1-1 विकेट मिला।

विश्व कप की तैयारी में इंग्लैंड पूरी तरह तैयार:
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है और वर्ल्ड कप 2026 के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार दिख रही है। आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होगा। इंग्लैंड का पहला मुकाबला 8 फरवरी को नेपाल से है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.