Tuesday, July 21

पलामू में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल

 

 

झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह हत्या जादू-टोना के शक के चलते हुई प्रतीत होती है।

 

मृतकों की पहचान विजय भुइयां (45), उनकी पत्नी हेवंती देवी (40) और उनके बेटे छोटू भुइयां के रूप में हुई है। परिवार की नाबालिग बेटी भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि शव रविवार को उनके घर से बरामद किए गए और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजे गए। इस हत्याकांड में पड़ोस में रहने वाले रवींद्र भुईयां और प्रमोद भुईयां पर आरोप लगाया गया है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, विजय भुइयां का गांव के कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिवार पर ओझा-गुणी और डायन-बिसाही का आरोप लगता रहा है और कई बार पंचायतें भी बुलाई जा चुकी थीं। घटना वाले दिन देर रात कुछ लोग उनके घर पहुंचे, पहले मारपीट की गई और फिर धारदार हथियार से तीनों की हत्या कर दी गई।

 

हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.