Tuesday, July 21

देवरिया: मोमो खिलाकर 85 लाख के जेवर ले भागे ठेले वाले, पुलिस तलाश में

 

 

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन युवकों ने एक किशोर से दोस्ती कर उसे मोमो खिलाने का झांसा देकर 85 लाख रुपये मूल्य के जेवरात ले लिए और फरार हो गए।

 

रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विमलेश मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी रहते हैं और उनके परिवार के गहने देवरिया-कसया मार्ग के डुमरी चौराहा पर मोमो का ठेला लगाने वाले युवकों को सौंपे गए।

 

सातवीं कक्षा के छात्र किशोर ने बताया कि युवकों ने पहले उससे दोस्ती की और फिर मोमो खिलाकर गहने ले लिए। मामले में किशोर की बहन के गहने भी शामिल हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपियों के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल सूचना दें।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.