Tuesday, July 21

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, CCTV में हमलावर दिखाई दिया

मुंबई के जुहू स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1 फरवरी को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें 5 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) और स्वप्निल बंडू सकट (23) शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर से संबंध है। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान पांच राउंड फायरिंग की गई थी। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

CCTV फुटेज में हमलावर को मोटरबाइक पर सवार और फायरिंग करते हुए देखा गया। पुलिस ने आसपास लगे सभी कैमरों की जांच कर, पुणे के संदिग्धों तक पहुंच बनाई। एक पांचवें संदिग्ध से अभी भी गहन पूछताछ जारी है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने फायरिंग से पहले रोहित शेट्टी के घर के आसपास रेकी की थी। गोलीबारी के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट भी सामने आया, जिसमें हमलावरों ने अपने कार्य और भविष्य की वारदातों की चेतावनी दी।

रोहित शेट्टी ने घटना के बाद पुलिस में बयान दर्ज कराया और कहा कि वह सुरक्षित हैं। पुलिस ने जूहू इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। बॉलीवुड में इस घटना ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, और कई सितारों ने सोशल मीडिया पर निर्देशक का समर्थन किया है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.