Tuesday, July 21

‘स्कूल जाएगी, हां में हिलाया सिर’ — जनता दरबार में बच्ची की सीएम योगी से भावुक बातचीत

 

 

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान एक नन्ही बच्ची और सीएम योगी के बीच हुई प्यारी और भावुक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

दरबार में बच्ची अनाबी अली अपने परिजनों के साथ आई थी। योगी आदित्यनाथ ने बच्ची से नाम पूछा, तो उसने कहा “अनाबी अली।” इसके बाद जब सीएम ने पूछा कि क्या काम है, बच्ची ने थोड़ी हिचकिचाहट के साथ कहा, “लोरेटो स्कूल में एडमिशन करा दीजिए।” योगी ने प्यारे अंदाज में कहा, “तू इस उम्र में स्कूल जाएगी।” बच्ची ने नर्सरी में एडमिशन की बात कही, और योगी ने उसे उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “रोज स्कूल जाएगी, मेहनत से पढ़ेगी।” बच्ची ने इस पर हां में सिर हिला दिया।

 

इसके बाद बच्ची ने अपने स्कूल का अनुभव और कविता भी साझा की। उसने कहा कि पहले वह प्ले हाउस स्कूल में पढ़ती थी और वहां ABCD पढ़ी। बच्ची ने सीएम को एक छोटी कविता सुनाई:

 

“हम शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं।

हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं।

हम बड़े होकर देश की शान बढ़ाएंगे। जय हिंद।”

 

सीएम योगी ने बच्ची का उत्साहवर्धन किया और उसके एडमिशन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बच्ची को चॉकलेट भी दी गई।

 

मुलाकात के बाद बच्ची अनाबी अली ने कहा कि उन्हें योगी जी से मिलकर बहुत खुशी हुई और उन्होंने उनके एडमिशन का भरोसा दिलाया। बच्ची के परिजन, दादा-दादी और मां फराह मुशर्रफ ने कहा कि अब उन्हें अपने बच्चे के स्कूल दाखिले को लेकर पूरा भरोसा है।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.