Tuesday, July 21

अमिताभ बच्चन के ‘पड़ोसी’ ने शेयर किया वीडियो, जताया आभार; फैंस ने कहा—“कभी चीनी मांगने जाया करो”

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैन्स से मुलाकात करते हैं। इस दौरान उनका विनम्र व्यवहार और हाथ हिलाकर अभिवादन करना फैंस के लिए हमेशा खास होता है। अब इस रविवार एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक शख्स खुद को अमिताभ का पड़ोसी बताते हुए उनकी तारीफ कर रहा है।

वीडियो शेयर करने वाले निर्मित जेसरानी ने लिखा, “नमस्कार अमिताभ बच्चन सर, मैं आपका पड़ोसी हूं। हर रविवार फैन्स का अभिवादन करने के बाद जिस तरह आप हमें देखकर हाथ हिलाते हैं, वह आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहता है। आपकी विनम्रता को करीब से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। अगर संभव हो तो मैं आपसे मिलना चाहूंगा।”

सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर फैंस ने भी मज़ेदार प्रतिक्रियाएँ दीं। किसी ने लिखा, “आप कभी चीनी मांगने जाइए या पूजा के लिए पड़ोस से ही मिल जाते हैं।” किसी ने हंसी-मजाक में कहा, “रिश्ते में तो हम आपकी पड़ोसन लगते हैं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही ‘कल्कि 2898 ईडी’ के सीक्वल और कोर्टरूम ड्रामा ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.