Tuesday, July 21

‘थोड़ी तो शर्म कर लो’: हरिद्वार में गंगा तट पर शराब पी रहे युवकों को युवती ने लगाई फटकार, वीडियो वायरल

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक गंगा तट पर खुलेआम शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना गंगा जैसी पवित्र धार्मिक धारा की मर्यादा पर सवाल खड़ा कर रही है और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैला रही है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवती ने युवकों को रोकते हुए कहा, “थोड़ी तो शर्म कर लो।” जैसे ही युवती ने पुलिस बुलाने की बात की, युवकों ने हाथ में पकड़े शराब के गिलास गंगा में फेंक दिए और मौके से भाग निकले। इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने गंगा तट जैसी धार्मिक जगहों पर इस तरह की हरकतों को आस्था का अपमान बताया है। कई लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे स्थलों पर सख्त निगरानी और पुलिस कार्रवाई बढ़ाई जाए।

इस मामले में हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज संजिव कंडारी ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किस स्थान का है, साथ ही इसमें दिख रहे युवकों की पहचान भी की जा रही है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.