
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। ये हॉल टिकट सीधे छात्रों द्वारा डाउनलोड नहीं किए जा सकते। इसके लिए स्कूल अधिकारी या शिक्षक अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड करेंगे और फिर इसे छात्रों में वितरित करेंगे।
कौन कर सकता है डाउनलोड?
छात्रों को सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अनुमति नहीं है। विद्यालय के प्रमुख या शिक्षक अपने स्कूल कोड और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद इसे छात्रों में वितरित करना अनिवार्य है।
कैसे करें डाउनलोड?
RBSE की वेबसाइट पर जाएं: rajeduboard.rajasthan.gov.in
होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल्स जैसे स्कूल कोड और पासवर्ड डालें और सबमिट करें।
कक्षा 10वीं और 12वीं के हॉल टिकट दिखाई देंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी?
एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि और परीक्षा संबंधित जानकारी होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षाओं की तिथियां:
कक्षा 10वीं: 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026
कक्षा 12वीं: 28 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026
समय: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
छात्रों से अपील है कि एडमिट कार्ड मिलने के बाद सभी जानकारी सही-सही जांच लें। कोई गलती पाए जाने पर तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड ऑफिस से संपर्क करें।




