Tuesday, July 21

दिल्ली-एनसीआर में फिर जहरीली हवा, एयर क्वालिटी रेड जोन में, कोहरे और गलन से बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली महज एक दिन की राहत के बाद वायु गुणवत्ता फिर से गंभीर रूप से बिगड़ गई है। मंगलवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया, वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रेड जोन में पहुंच गया, जिससे सांस लेने में परेशानी बढ़ गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के आंकड़ों के अनुसार, कई इलाकों में AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली में AQI की स्थिति:

  • आनंद विहार: 334

  • चांदनी चौक: 323

  • नेहरू नगर: 329

  • ओखला फेज-2: 310

  • पटपड़गंज: 301

  • आर.के.पुरम: 300

  • पंजाबी बाग: 298

  • रोहिणी: 281

  • अशोक विहार: 287

  • आयानगर: 149

  • पूसा (IMD): 187

एनसीआर में हालात भी चिंताजनक:

  • गाजियाबाद: इंदिरापुरम 332, लोनी 314, वसुंधरा 318

  • नोएडा: सेक्टर-125 304, सेक्टर-1 307, सेक्टर-116 294, सेक्टर-62 231

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान:
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हालात में बड़े सुधार की संभावना नहीं है। 3 फरवरी को घना कोहरा छाया रहा, दृश्यता काफी कम रही। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। 4 और 5 फरवरी को भी मध्यम कोहरा रहने और तापमान 21 अधिकतम तथा 9 न्यूनतम रहने की संभावना है। 6, 7 और 8 फरवरी को सुबह के समय मध्यम कोहरा और पूरे दिन गलन भरी ठंड रहने का अनुमान है।

एक्सपर्ट्स की चेतावनी:
विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। ठंडी हवाओं, कोहरे और धीमी गति की हवा के कारण प्रदूषक कण वातावरण में फंसे हैं, जिससे वायु गुणवत्ता और खराब हो रही है। आने वाले दिनों में एनसीआर के लोगों को सुबह कोहरा और पूरे दिन गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने फिलहाल किसी चेतावनी को जारी नहीं किया है, लेकिन सुबह और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.