Tuesday, July 21

ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने बीजेपी विधायक ने की कमलनाथ की तारीफ, हाथ जोड़कर की विशेष ट्रेन चलाने की मांग

अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अशोकनगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग जनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंच से भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रशंसा करते हुए, केंद्रीय मंत्री से क्षेत्र के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने की गुहार लगाई।

विधायक रघुवंशी ने कहा, “कांग्रेस के एक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने अपने क्षेत्र से छिंदवाड़ा–दिल्ली पातालकोट एक्सप्रेस चलवाई थी। महाराज, क्षेत्र के जनता की तरफ से प्रार्थना है कि आप भी अशोकनगर से दिल्ली के लिए एक ट्रेन चलवा दीजिए। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सौगात होगी।”

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 1456 दिव्यांग और वृद्धजनों को 1 करोड़ 61 लाख रुपये मूल्य के 5172 जीवन सहायक उपकरण जैसे ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रिक गाड़ी, व्हीलचेयर, कान की मशीन और कृत्रिम अंग वितरित किए।

हालांकि इस मांग पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन कार्यक्रम में उनका उपस्थित रहना और दिव्यांगों के लिए किये गए योगदान ने लोगों के दिल में संतोष और उमंग का संचार किया।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.