Tuesday, July 21

अमेरिका में जॉब पाने के लिए मत लांघें ‘दीवार’, हर 20 मिनट में गिरफ्तार हो रहा एक भारतीय

नई दिल्ली। अमेरिका में काम करना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए अवैध रास्तों का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है। हाल ही में अमेरिका के कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) ने डेटा जारी किया, जिससे पता चला कि 2025 में लगभग 3.91 लाख लोग अमेरिका में अवैध प्रवेश की कोशिश कर चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोग हैं, जो काम की तलाश में अमेरिका आए थे।

CBP के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच 23,830 भारतीय अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार हुए, यानी हर 20 मिनट में एक भारतीय को पकड़ लिया गया। अधिकांश लोग ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका आने की कोशिश कर रहे थे।

डंकी रूट क्या है?
डंकी रूट उन अवैध रास्तों को कहते हैं, जिनके जरिए लोग अमेरिका में प्रवेश करते हैं। ‘डंकी’ शब्द पंजाबी शब्द ‘डंकी मारना’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है – एक जगह से दूसरी जगह कूदना। इस रास्ते पर लोग पहले एजेंट को पैसे देते हैं, जो उन्हें ऐसे देशों तक पहुंचाता है जहां भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल उपलब्ध होता है। इसके बाद ये लोग पैदल या सड़क मार्ग से लैटिन अमेरिकी देशों के जरिए अमेरिका तक पहुंचते हैं।

इस रास्ते को खतरनाक माना जाता है क्योंकि इसमें जंगलों और कठिन रास्तों को पार करना पड़ता है। अधिकांश लोग निकारागुआ, होंडुरास, ग्वाटेमाला और मैक्सिको होते हुए अमेरिका पहुंचते हैं। कुछ लोग कनाडा के रास्ते से अमेरिका जाने की कोशिश करते हैं।

अमेरिका में लीगल तरीके से नौकरी कैसे मिलेगी?

  • स्किल्ड वर्कर्स: अमेरिका में स्किल्ड वर्कर्स के लिए नौकरियों की कमी नहीं है। वे H-1B, L-1 या O-1 वीजा के जरिए कानूनी रूप से नौकरी पा सकते हैं।

  • अनस्किल वर्कर्स: इसके लिए EB-3 वीजा का विकल्प है। इसके लिए आपको पहले किसी अमेरिकी कंपनी में जॉब पाना होगा, जो आपके लिए स्पॉन्सर करने के लिए तैयार हो। इस वीजा के जरिए ग्रीन कार्ड भी मिलता है, हालांकि भारतीयों के लिए वेटिंग पीरियड लंबा होता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि डंकी रूट जैसी अवैध कोशिशों की तुलना में EB-3 वीजा या H-1B वीजा सुरक्षित और भरोसेमंद तरीका है, जो अमेरिका में स्थायी और कानूनी नौकरी पाने का सही मार्ग है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.