Tuesday, July 21

UP बोर्ड 2026: परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड ने जारी किया अलर्ट, फर्जीवाड़े से बचने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 18 फरवरी 2026 से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कर रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड ने छात्रों और स्कूलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है और फर्जीवाड़े व भ्रामक जानकारी से सावधान रहने की हिदायत दी है।

सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी का खतरा
बोर्ड ने चेतावनी दी है कि उसके नाम और लोगो से मिलते-जुलते कई फेसबुक पेज, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए गए हैं, जो गलत जानकारी और अफवाहें फैलाने का माध्यम बन सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संबंधी सभी सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ही उपलब्ध है। किसी भी संदिग्ध जानकारी या फर्जी अकाउंट के बारे में बोर्ड और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तुरंत सूचित किया जाना चाहिए।

आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स
बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए अपने सभी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी भी दी है:

  • फेसबुक: Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh

  • ट्विटर: @upboardpryj

  • इंस्टाग्राम: @upboardpryj

  • यूट्यूब: @upboardpryj

परीक्षाओं का कार्यक्रम
UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 तक चलेगी। परीक्षाओं को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। छात्रों को एडमिट कार्ड अपने स्कूल से प्राप्त करना होगा। साथ ही, बोर्ड ने यह भी चेताया है कि आधार कार्ड न होने पर छात्रों को परीक्षा में प्रवेश में समस्या आ सकती है।

बोर्ड ने सभी छात्रों और स्कूलों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़े सभी निर्देश और सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और किसी भी फर्जी सूचना से सावधान रहें।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.