Tuesday, July 21

इंदौर: रैपिडो चालक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, सस्ते कपड़े दिलाने का झांसा देकर कमरे में ले गया

इंदौर (रावजी बाजार/परदेसीपुरा): इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रैपिडो बाइक चालक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

राजवाड़ा जाने के लिए बुक थी रैपिडो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। राजवाड़ा पहुंचने पर आरोपी ने उसे सस्ते दामों में अच्छे कपड़े दिलाने का झांसा दिया और परदेसीपुरा स्थित अपने कमरे पर ले गया। वहां आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

थाने में दी शिकायत
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से बाहर निकलकर रावजी बाजार थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस जुटा रही सबूत
रावजी बाजार पुलिस रैपिडो मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए आरोपी चालक की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा, राजवाड़ा से परदेसीपुरा तक के रूट पर लगे सीसीटीवी और आईटीएमएस कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.