Tuesday, July 21

Agniveer भर्ती 2026: इंडियन आर्मी ने अपडेट किया फॉर्म शुरू होने का शेड्यूल, जानें नई जानकारी

नई दिल्ली। अगर आप भी इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर भर्ती से संबंधित जानकारी में बदलाव किया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि आवेदन की शुरुआत में कुछ देरी हो सकती है।

पहले अपडेट के अनुसार आवेदन की शुरुआत 3 फरवरी 2026 से होने वाली थी। लेकिन अब वेबसाइट पर इस तारीख का कोई उल्लेख नहीं है। नई जानकारी में लिखा गया है कि:

“भर्ती वर्ष 2026 के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों/अन्य रैंकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन ‘सामान्य प्रवेश परीक्षा’ के लिए आवेदन जल्द ही शुरू होंगे।”

हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक नई तारीख या नोटिस जारी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि इस महीने आवेदन ऑनलाइन शुरू हो सकते हैं।

कौन-कौन से पद होंगे भर्ती के तहत:

  • जनरल ड्यूटी (GD)

  • टेक्निकल क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल

  • सैनिक फार्मा और सैनिक तकनीकी

  • नर्सिंग सहायक

योग्यता एवं अन्य शर्तें:

  • अग्निवीर टेक्निकल: 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश विषयों में 50% अंक, हर विषय में कम से कम 40% अंक।

  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल: किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास, 60% अंक, अंग्रेजी और मैथ/अकाउंट्स/बुककीपिंग में 50% अंक। टाइपिंग टेस्ट देना अनिवार्य।

  • अग्निवीर ट्रेड्समैन: 10वीं पास, न्यूनतम 33% अंक।

हाइट एवं सीना:

  • टेक्निकल, GD और ट्रेड्समैन: पुरुष कैंडिडेट्स की हाइट 170 सेमी, सीना 77 सेमी तक।

  • क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल: पुरुष कैंडिडेट्स की हाइट 162 सेमी, सीना 77 सेमी (5 सेमी फुलने के बाद)।

आवेदन खुलने के बाद इच्छुक उम्मीदवार इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित लेटेस्ट नोटिफिकेशन और अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित विजिट करना जरूरी है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.