Tuesday, July 21

सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण में लापरवाही, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अफसरों को कहा- ‘चोर हो तुम, देश को लूट लिया’

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सोमवार को सवाई माधोपुर पहुंचे और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखकर मंत्री नाराज हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में चेताया कि मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण परियोजना में घटिया निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने अफसरों से सवाल किया, “भवन सीमेंट से बन रहा है या मिट्टी से?” और स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटिया सामग्री और काम में लापरवाही को भी उजागर किया।

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कोताही या अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार बख्शे नहीं जाएंगे। मेडिकल कॉलेज जैसी परियोजनाएं सीधे आम जनता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हैं, इसलिए इसमें लापरवाही गंभीर अपराध मानी जाएगी।

केंद्रीय बजट पर मंत्री ने जताया विश्वास
निरीक्षण के बाद मंत्री ने केंद्रीय बजट पर भी प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह बजट युवा, महिलाएं, बेरोजगार, अन्नदाता और मध्यम वर्ग के हित में तैयार किया गया है। मंत्री ने इसे ‘विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला’ बताया।

रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत पर आधारित है। यह केवल सामाजिक न्याय तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक भागीदारी, तकनीकी विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक साबित होगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.