Tuesday, July 21

टेक न्यूज़ 3 फरवरी: इंसानी रोबोट ने -47.4°C में चलकर रचा इतिहास, रैम मार्केट में चीन की हलचल, पढ़ें 4 प्रमुख खबरें

टेक्नोलॉजी की दुनिया में 3 फरवरी को कई दिलचस्प खबरें सामने आईं। चीन की कंपनियों ने रोबोट और रैम मार्केट में धमाल मचाया, वहीं ऐपल और मोज़िला से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी सामने आईं।

1. -47.4 डिग्री में चला रोबोट
चीनी कंपनी यूनिट्री का ह्यूमनॉइड रोबोट G1 ने शिनजियांग प्रांत के अल्ताई क्षेत्र में -47.4°C तापमान में 1.30 लाख कदम चलकर रिकॉर्ड बनाया। रोबोट ने खुद से रास्ता खोजा और विंटर ओलंपिक का प्रतीक भी बनाया। यह दुनिया में पहली बार हुआ है कि कोई रोबोट इतनी ठंड में चल पाया।

2. सस्ती RAM से मार्केट में हलचल
चीनी कंपनी CXMT ने 32GB DDR4 ECC RAM सिर्फ 138 डॉलर में लॉन्च कर चौंका दिया। मौजूदा मार्केट में यही रैम 300 से 400 डॉलर में बिक रही है। यह एरर-करैक्टिंग RAM डेटा सेंटरों के लिए तैयार है और चीन की घरेलू इंडस्ट्री को बढ़ावा देगी।

3. ऐपल का फोल्डेबल फोन फ्लिप स्टाइल में आ सकता है
रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल का पहला फोल्डेबल फोन फ्लिप स्टाइल में लॉन्च हो सकता है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का कहना है कि यह छोटा, क्लैमशेल स्टाइल फोन होगा, जिससे ऐपल का मुकाबला सैमसंग के फ्लिप सीरीज से होगा। हालांकि, अभी यह योजना चरण में है और लॉन्च की गारंटी नहीं है।

4. Firefox ब्राउजर में AI फीचर्स को ब्लॉक करने का विकल्प
Mozilla ने घोषणा की कि Firefox 148 अपडेट में यूजर्स अब AI फीचर्स और अन्य कंपनियों के AI टूल्स को ब्लॉक कर सकेंगे। यूजर्स चाहें तो कुछ AI फीचर्स ऑन और कुछ ऑफ रख सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा जो इंटरनेट पर AI की मदद से दूर रहना चाहते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.