Tuesday, July 21

फराह खान के नए व्लॉग में कुक दिलीप की ‘ओवर एक्टिंग’ ने परेशान किया दर्शकों को, बोले- मैम इसका सीन कम करो प्लीज

बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर फराह खान अब यूट्यूबर भी बन चुकी हैं। उन्होंने अपने चैनल ‘फराह खान व्लॉग्स’ पर हाल ही में नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शबाना आजमी और जावेद अख्तर के खंडाला स्थित घर गईं। वीडियो में फराह के कुक दिलीप की हरकतों ने दर्शकों को चिढ़ा दिया।

वीडियो में फराह और दिलीप शबाना-जावेद के खूबसूरत बंगले में घुसते हैं, जो हरियाली और फाउंटेन से घिरा है। शबाना आजमी बताती हैं कि उनका घर 15 साल पुराना है और उन्होंने इसे वीकेंड कॉटेज के तौर पर बनाया था। जावेद अख्तर लकड़ी की कुर्सियां और घर के एंटीक पीस दिखाते हैं।

दिलीप ने किया बीच में हस्तक्षेप
जब शबाना 150 साल पुराने पेड़ के बारे में बता रही थीं, दिलीप बीच में आ गए और फराह से बोले, “मैडम, ये पेड़ आपसे भी पुराना है।” इस ओवर एक्टिंग ने दर्शकों को नापसंद आया और उन्होंने यूट्यूब पर कॉमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

कुछ दर्शकों ने लिखा:

  • “आज के वीडियो में दिलीप बहुत इरिटेटिंग था। ऐसा करके आप अपनी ऑडियंस खो देंगी।”

  • “यार मैम, दिलीप का सीन कम करो, बहुत दखल देता है। प्लीज ऑडियंस की सुन लो।”

  • “वे हमेशा मेहमानों को तब टोकते हैं जब वे गंभीर बातें बता रहे होते हैं। हमें उन्हें सुनना है।”

फराह खान के व्लॉग और कमबैक की जानकारी
फराह ने अप्रैल 2024 से यूट्यूब व्लॉगिंग शुरू की थी। उनके व्लॉग में अर्जुन कपूर, श्रुति हासन, अनन्या पांडे, करण जौहर, राखी सावंत, शिल्पा शेट्टी और अन्य सितारे नजर आ चुके हैं।

फराह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं। इसके पहले उन्होंने 2004 में ‘मैं हूं ना’, 2007 में ‘ओम शांति ओम’, 2010 में ‘तीस मार खां’ और 2014 में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ बनाई थी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.