Tuesday, July 21

बलरामपुर: प्रेम जाल में फंसा युवक, बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन व खतना कराने का आरोप

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित युवक भूपेंद्र प्रताप चौहान ने आरोप लगाया है कि उसे प्रेम जाल में फंसाकर बंधक बनाया गया और उसके ऊपर जबरन धर्म परिवर्तन और खतना कराया गया। मामला बलरामपुर कोतवाली नगर पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

भूपेंद्र ने बताया कि वर्ष 2019 में वह काम के सिलसिले में दुबई गया था। वहां उसकी पहचान रायबरेली जिले के थलैंडी गांव की रहने वाली रुखसार से हुई। दोनों के बीच वॉट्सऐप कॉल पर बातचीत शुरू हुई। दुबई से लौटने के बाद भूपेंद्र रुखसार से मिलने उसके घर गया, जहां उसने आरोप लगाया कि उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।

भूपेंद्र के अनुसार, इस दौरान उस पर शारीरिक यातनाएं दी गईं। नाखून उखाड़े गए और बिजली का करंट लगाया गया। वर्ष 2022 में उसके ऊपर जबरन खतना कर धर्मांतरण कराया गया और रुखसार से उसका निकाह कर दिया गया। इस क्रम में उसका नाम भी बदल दिया गया। वह लगातार बंधक बनाकर रखा गया और भागने पर जान से मारने की धमकी दी जाती रही।

पीड़ित भूपेंद्र ने बताया कि 30 जनवरी 2026 को वह किसी तरह बंधक से छूटकर बलरामपुर अपने घर लौटने में सफल हुआ। उसने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को की गई।

भूपेंद्र का आरोप है कि रुखसार और उसके परिवार का एक संगठित गिरोह है, जो विभिन्न लोगों का धर्मांतरण कराता रहा है। बलरामपुर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.