Tuesday, July 21

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मुकाबला नहीं खेलेगा, ICC बैन से बचने की कोशिश

नई दिल्ली: पाकिस्तान सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी क्रिकेट टीम के भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में हलचल मची हुई है। माना जा रहा है कि इस कदम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर ICC द्वारा बैन लग सकता है।

हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि PCB अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करेगा। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, PCB ने ICC को किसी भी लिखित सूचना भेजने का निर्णय नहीं लिया है, क्योंकि यह फैसला पाकिस्तान सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से लिया गया है। PCB सूत्रों ने कहा, “यह सरकार का निर्णय है, और इसे ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है। ICC को लिखित में जानकारी देने की जरूरत नहीं है।”

पाकिस्तानी टी20 कप्तान सलमान आगा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिए थे कि ग्रुप के अन्य तीन मैचों में टीम जीत हासिल करके सुपर-8 में क्वालिफाई करने की कोशिश करेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने इस घोषणा से पहले कानूनी सलाह ली थी। लाहौर में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पूर्व PCB चीफ नजम सेठी से भी मुलाकात की, जिन्होंने भारत के खिलाफ सख्त कदम उठाने की सलाह दी।

टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान टीम सोमवार शाम को श्रीलंका के कोलंबो पहुंच गई। PCB ने टीम के साथ एक वकील भी भेजने का निर्णय लिया है, ताकि ICC के किसी भी मीटिंग में कानूनी बिंदुओं पर जवाब दिया जा सके।

इस कदम से ICC और वर्ल्ड कप के अधिकारिक ब्रॉडकास्टर को लगभग 250 मिलियन डॉलर के रेवेन्यू का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.