Tuesday, July 21

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: छह जिलों में बारिश-बर्फबारी, बिजली चमकने का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम की बदलती परिस्थितियों के बीच कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

कोहरे और येलो अलर्ट:
देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ गर्जन होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य पर्वतीय जनपदों में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के आसार हैं। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे की संभावना है, जो 4 फरवरी से और बढ़ सकती है।

औली में नेशनल विंटर गेम्स की तैयारी:
औली में बर्फबारी के बाद स्कीइंग खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। नेशनल विंटर गेम्स 12 से 16 फरवरी तक आयोजित होंगे। देशभर के स्की खिलाड़ियों में इसकी तैयारी और उत्साह जोरों पर है।

केदारनाथ में 3 फीट बर्फ, सुरक्षा में कुत्तों का भी साथ:
केदारनाथ धाम में वर्तमान में लगभग 3 फीट बर्फ जमी हुई है और तापमान माइनस 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस और आईटीबीपी के जवान दिन-रात मुस्तैद हैं। इनके साथ पांच प्रशिक्षित कुत्ते भी गश्त में शामिल हैं। सुरक्षा बल द्वारा इन कुत्तों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

मौसम की इस स्थिति को देखते हुए पर्वतीय इलाकों में सावधानी बरतने और यात्रा योजनाओं में बदलाव करने की सलाह दी गई है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.