Tuesday, July 21

अरबपति का देसी अंदाज: मदन पालीवाल ने खुद बनाई मक्के की रोटी, सादगी देख सब हैरान

अजमेर/नाथद्वारा: आज की नई पीढ़ी अक्सर बाजरे और मक्के की रोटी बनाने के हुनर से अनजान होती जा रही है, लेकिन मिराज ग्रुप के चेयरमैन मदन पालीवाल ने इंटरनेट पर अपनी सादगी से सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हजारों करोड़ रुपये के साम्राज्य के मालिक पालीवाल खुद चूल्हे के पास बैठकर मक्के की रोटी बेलते और सेंकते नजर आए।

पालीवाल का यह अंदाज दर्शाता है कि चाहे इंसान कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुंच जाए, अपनी जड़ों, संस्कृति और पारंपरिक हुनर को कभी नहीं भूलना चाहिए।

सोशल मीडिया पर यह खबर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आज की पढ़ी-लिखी युवा पीढ़ी, खासकर शहरों में रहने वाली लड़कियां, रसोई के काम से दूरी बनाए रखती हैं। पालीवाल ने यह साबित कर दिया कि सादगी और हुनर में कोई शर्म नहीं है। इंटरनेट पर लोग उनकी सादगी की तुलना फास्ट फूड पीढ़ी से कर रहे हैं, जो अपनी पारंपरिक पाक कला को भूलती जा रही है।

मदन पालीवाल केवल अपने व्यापारिक साम्राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक रुचि और साधारण जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं। करोड़ों की लागत से बनी ‘स्टैच्यू ऑफ बिलीफ’ या सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन चूल्हे पर रोटी बनाते हुए उनका यह देसी अंदाज लोगों का दिल जीत गया।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.