Tuesday, July 21

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना: पालघर में दूसरी टनल का ब्रेकथ्रू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजाई तालियां

मुंबई: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। महाराष्ट्र के पालघर जिले में दूसरी टनल की खुदाई पूरी हो गई, जो इस परियोजना के लिए बड़ा मील का पत्थर है। महीने भर पहले पहली टनल का ब्रेकथ्रू हासिल हुआ था। इस खास मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन जुड़कर चीयर्स किया।

जैसे ही टीबीएम मशीन ने टनल के अंतिम हिस्से के पत्थरों को तोड़ा, रेल मंत्री ने तालियां बजाई। इस मौके पर भारत माता की जय के नारे लगे और काम में लगे इंजीनियर्स व स्टाफ ने तिरंगा लहराया। रेल मंत्री ने ऐलान किया कि भारत में पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को दौड़ेगी।

गुजरात में ट्रायल
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 508 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है। अहमदाबाद से मुंबई की दूरी बुलेट ट्रेन के आने के बाद केवल 2 घंटे में पूरी होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, बुलेट ट्रेन का ट्रायल गुजरात में होगा। सबसे पहले यह ट्रेन सूरत से बिलिमोरा के बीच दौड़ेगी। अहमदाबाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में इसका व्यापक उपयोग होने की संभावना है।

बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रमुख बातें

  • परियोजना की कुल लंबाई: 508 किलोमीटर

    • गुजरात में: 348 किलोमीटर

    • दादरा नगर हवेली: 4 किलोमीटर

    • महाराष्ट्र में: 156 किलोमीटर

  • कुल स्टेशन: 12

  • गति: 320 किमी प्रति घंटे

  • सुरंगें: कुल 8 (7 किलोमीटर समुद्र के अंदर)

  • ब्रिज: कुल 28, जिनमें 25 नदी पुल शामिल

रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना से भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में हाईस्पीड ट्रेन के परिचालन वाले देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.