Tuesday, July 21

अयोध्या के लिए निकली 60 फुट लंबी विशाल त्रिशूल यात्रा, 50 श्रद्धालुओं का दल कर रहा साथ

अयोध्या। सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक भव्य त्रिशूल यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी है। यह यात्रा देशभर के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों से गुजरते हुए 10 फरवरी को अयोध्या जिले के चौरे बाजार में प्रवेश करेगी।

यात्रा के संरक्षक दिग्विजय सिंह और अमित योगी ने बताया कि यह यात्रा जबलपुर, काशी, प्रयागराज सहित कुल 10 पड़ावों से होकर अयोध्या पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को मजबूत करना और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को आगे बढ़ाना है।

बताया गया कि यात्रा के साथ ले जाया जा रहा त्रिशूल स्टील धातु से निर्मित है, जिसकी लंबाई करीब 60 फुट है। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा त्रिशूल बताया जा रहा है। इस त्रिशूल को लेकर यात्रा 24 घंटे लगातार चल रही है और इसके साथ करीब 50 श्रद्धालुओं का दल पैदल व वाहन से आगे बढ़ रहा है।

यात्रा के आयोजकों के अनुसार, इस विशाल त्रिशूल को अयोध्या के बीकापुर तहसील क्षेत्र के रमपुरवा गांव में स्थित करीब 500 वर्ष पुराने शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस मंदिर की विशेष धार्मिक मान्यता है। बताया जाता है कि यहां पुजारी वर्षभर बदलते रहते हैं और सूर्य की किरणों से शिव प्रतिमा का प्राकृतिक रूप से अभिषेक होता है।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि त्रिशूल को मंदिर परिसर में सुरक्षित रखा जाएगा और इसके बाद यात्रा से जुड़े पदाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनके कर-कमलों से त्रिशूल स्थापना कराने का अनुरोध करेंगे। आयोजकों की इच्छा है कि यह ऐतिहासिक स्थापना स्वयं मुख्यमंत्री के हाथों संपन्न हो।

इस अनोखी त्रिशूल यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और अयोध्या में इसके स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.