Tuesday, July 21

NEET 2026 LIVE: इस हफ्ते आएगा नीट 2026 का फॉर्म, जानिए फीस और जरूरी जानकारी

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 (यूजी) की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट 2026 का नोटिफिकेशन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इसे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर भर सकेंगे।

नीट 2026 फॉर्म भरने की संभावित तारीख

एनटीए के अनुसार इस सप्ताह, यानी 6 या 7 फरवरी 2026 तक, नीट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। नोटिफिकेशन के साथ ही इन्फॉर्मेशन बुलेटिन PDF भी अपलोड किया जाएगा, जिसमें सिलेबस, योग्यता, एज लिमिट, परीक्षा पैटर्न और अन्य सभी जरूरी जानकारियाँ मिलेंगी।

नीट 2026 फॉर्म फीस

नीट यूजी फॉर्म भरने की फीस कैटेगरी के अनुसार इस प्रकार है:

  • जनरल कैटेगरी – 1700 रुपये

  • EWS / OBC-NCL – 1600 रुपये

  • SC / ST / दिव्यांग / थर्ड जेंडर – 1000 रुपये

  • विदेशी स्टूडेंट्स (NRI/OCI आदि) – 9500 रुपये

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

नीट फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे:

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • बायें और दायें दोनों हाथों के अंगूठे के निशान

  • सिग्नेचर

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • क्लास 10 पासिंग सर्टिफिकेट और मार्कशीट

  • आईडी प्रूफ (आधार कार्ड)

  • एड्रेस प्रूफ (प्रेजेंट और परमानेंट)

  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • नागरिकता प्रमाण पत्र (विदेशी छात्रों के लिए)

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

नीट फॉर्म ऑनलाइन ही भरा जाएगा। पहले नीट यूजी रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिससे लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेंगे। इसके बाद लॉगिन करके डिटेल फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन अमान्य माना जाएगा।

नीट परीक्षा और सिलेबस

नीट यूजी परीक्षा 2026 में इसी सिलेबस के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे, जो एनएमसी और यूजी मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) द्वारा फाइनल किया गया है। पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी परीक्षा मई के पहले रविवार को होने की संभावना है – संभावित तारीख 3 मई 2026

एमबीबीएस और अन्य मेडिकल कोर्सेस

नीट के अंक के आधार पर निम्न कोर्सेस में प्रवेश मिलता है:

  • MBBS (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी)

  • BDS (डेंटल)

  • BSc Nursing

  • BUMS (यूनानी शिक्षा)

  • BHMS (होम्योपैथ)

  • BAMS (आयुर्वेद)

  • BSMS (सिद्ध मेडिसीन)

देश में एमबीबीएस सीटों की स्थिति

नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार 2025-26 में एमबीबीएस की सीटें 1.29 लाख तक पहुँच गई हैं। सरकार की योजना है कि अगले 5 वर्षों में 75,000 अतिरिक्त मेडिकल सीटें और बढ़ाई जाएँ।

NEET 2026 LIVE अपडेट्स

  • पिछले साल नीट यूजी में लगभग 23 लाख छात्र शामिल हुए थे।

  • NMC चेयरमैन डॉ. अभिजात सेठ ने समय पर परीक्षा और काउंसलिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

  • स्टूडेंट्स को फॉर्म भरने से पहले आधार, UDID और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपडेट करने की सलाह दी गई है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.