Tuesday, July 21

1 लाख का निवेश बना 16 लाख रुपये, 24 घंटे में टेथर ईयूआरटी ने लगाई पैसों की बारिश

नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में लगातार गिरावट के बीच मंगलवार को एक क्रिप्टो ने निवेशकों की किस्मत बदल दी। 24 घंटे में टेथर ईयूआरटी (Tether EURt) ने निवेशकों पर पैसों की बारिश कर दी। अगर किसी ने सिर्फ 1 लाख रुपये निवेश किए होते, तो उनकी संपत्ति अब 16 लाख रुपये से भी ज्यादा हो गई होती।

बाजार के आंकड़ों के अनुसार, Tether EURt की कीमत 24 घंटे पहले 0.07768 डॉलर (करीब 7 रुपये) थी, जो मंगलवार सुबह अचानक बढ़कर 1.25 डॉलर (करीब 113 रुपये) तक पहुंच गई। इस दौरान इसमें 1532.66% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।

वहीं, बाकी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट जारी रही। बिटकॉइन, इथेरियम, बाइनेंस कॉइन, रिपल और ट्रॉन सभी लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। बिटकॉइन की कीमत दिन भर उतार-चढ़ाव के बाद 78 हजार डॉलर से नीचे आ गई। यह अप्रैल 2025 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नए चेयर के नामांकन और संभावित सख्त मौद्रिक नीति की चिंताओं ने क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता पैदा की है। डॉलर के मजबूत होने से बिटकॉइन जैसी डॉलर-मूल्य वाली संपत्तियों की अवसर लागत बढ़ गई है।

निवेशकों के लिए चेतावनी: क्रिप्टोकरेंसी का बाजार 24 घंटे खुला रहता है और इसकी कीमत पल-पल बदलती रहती है। अचानक तेजी के साथ गिरावट भी आ सकती है। इसलिए निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की राय लेना अति आवश्यक है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.