Tuesday, July 21

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क और साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी इलाकों में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। मैदानी क्षेत्रों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है।

तापमान का हाल:

  • देहरादून: अधिकतम 24.4°C, न्यूनतम 11.2°C

  • पंतनगर: अधिकतम 24.4°C, न्यूनतम 11.6°C

  • मुक्तेश्वर: अधिकतम 12.5°C, न्यूनतम 2.5°C

  • नई टिहरी: अधिकतम 14.6°C, न्यूनतम 3.7°C

मंगलवार को पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखा। मसूरी में हुई भारी ओलावृष्टि से सड़कें जाम और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

धामों की अद्भुत सुंदरता:
बद्रीनाथ और केदारनाथ में हाल ही में हुई बर्फबारी से लगभग 3 फीट बर्फ जमा हो गई है। तेज धूप निकलने के बाद केदारनाथ और आसपास की पहाड़ियां चांदी की तरह दमकने लगी हैं, जो देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय ध्यानपूर्वक वाहन संचालन करने की सलाह दी है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.