Tuesday, July 21

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच भारत में PSL 2026 का प्रसारण रोका

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैचों के बहिष्कार के बाद एक और कदम उठाते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के 11वें सीजन के मैचों का भारत में प्रसारण रोक दिया है। पिछले साल भी PSL के भारत में प्रसारण को बीच में ही रोक दिया गया था, जब सोनी स्पोर्ट्स और फैनकोड ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में यह कदम उठाया था।

इस बार पीसीबी ने PSL 11 के ग्लोबल मीडिया राइट्स बेचते हुए भारत को छोड़कर बाकी सभी देशों में प्रसारण का अधिकार वली टेक्नोलॉजीज को एक साल के लिए दिया है। वली टेक्नोलॉजीज ने पिछले साल की तुलना में 149% अधिक कीमत पर मीडिया राइट्स खरीदे हैं। कंपनी अपने आप को ‘मेड इन पाकिस्तान’ टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने वाली प्रमुख कंपनी के रूप में पेश करती है।

पीएसएल 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तुरंत बाद, 26 मार्च से 3 मई तक आयोजित किया जाएगा। 11 फरवरी को खिलाड़ियों की बोली भी आयोजित की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में प्रसारण रोकने से पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान हो सकता है, क्योंकि अधिकतर विज्ञापनदाता भारतीय हैं और भारतीय दर्शक ही क्रिकेट के सबसे बड़े प्रशंसक हैं।

PSL के सीईओ सलमान नासिर ने कहा, “वली टेक्नोलॉजीज द्वारा अधिक कीमत पर ग्लोबल मीडिया राइट्स खरीदना PSL की बढ़ती ब्रांड वैल्यू और अंतरराष्ट्रीय मांग को दर्शाता है। हम इसके लिए वली टेक्नोलॉजीज के आभारी हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.