Tuesday, July 21

4 साल बाद मुंबई को मिलेगा महापौर, 11 फरवरी को चुनाव

मुंबई: चार साल के इंतजार के बाद आखिरकार मुंबई महापौर का चुनाव 11 फरवरी को आयोजित होगा। 7 फरवरी को महापौर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। उप-महापौर का चुनाव भी उसी दिन होगा। चुनाव बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी की देखरेख में कराया जाएगा।

बीएमसी नगरसेवकों का कार्यकाल 2022 में समाप्त हो गया था। तब से बीएमसी प्रशासनिक रूप से कमिश्नर के नेतृत्व में चल रहा था। अगली बैठक में समिति सदस्यों के नामों का ऐलान होने की संभावना है, जबकि समिति अध्यक्ष का चुनाव फरवरी के तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है। इसके बाद ही बीएमसी का बजट पेश किया जाएगा।

महापौर पद के संभावित नाम:
महापौर पद के लिए राजश्री शिरवडकर, रितु तावडे और शीतल गंभीर के नामों की चर्चा है। रितु तावडे तीसरी बार नगरसेविका चुनी गई हैं और शिक्षण समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। राजश्री शिरवडकर भी तीसरी बार नगरसेविका हैं और उनके पति राजेश बीजेपी के मुंबई महामंत्री हैं। शीतल गंभीर माहिम इलाके से दूसरी बार नगरसेविका चुनी गई हैं और वह बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा, अलका केरकर, तेजस्वी घोसालकर, हर्षिता नार्वेकर, आशा मराठे और योगिता कोली के नामों पर भी विचार चल रहा है।

उप-महापौर और समितियों में सत्ता बंटवारा:
बीजेपी और शिंदे सेना के बीच सत्ता बंटवारे का फॉर्मूला तय किया गया है। इस हिसाब से शिंदे सेना को उप-महापौर पद के साथ सुधार समिति और बीईएसटी समिति की अध्यक्षता मिलने की संभावना है। एनसीपी के तीन नगरसेवकों का नया फ्रंट बन जाने से बहुमत सुनिश्चित होगा और समितियों में वैधानिक अड़चन नहीं आएगी। बीएमसी के कुल 19 प्रभागों में से आठ में उद्धव गुट के अध्यक्ष रहेंगे, जिससे विपक्ष का दबदबा बना रहेगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.