Tuesday, July 21

‘वाराणसी’ में महेश बाबू निभाएंगे भगवान राम का रोल, राजामौली दिखाएंगे पिता-पुत्र का रिश्ता

मुंबई। एसएस राजामौली की नई एक्शन फैंटेसी एपिक फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। महेश बाबू ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उनका रोल रामायण के एक अध्याय से प्रेरित है। फिल्म का ग्रैंड टीज़र रिलीज़ होते ही फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।

महेश बाबू का किरदार रुद्र फिल्म के एक हिस्से में भगवान राम की भूमिका निभाएगा। एक्टर ने बताया कि इस रोल के लिए उन्हें खास पोस्चर और कलारी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली गई। महेश बाबू ने कहा, “कलारी की ट्रेनिंग छह महीने चली और सिर्फ दो शॉट्स फाइनल कट में शामिल होंगे। इससे मेरा चलने और खड़े होने का तरीका पूरी तरह बदल गया।”

डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बताया कि उनकी सभी फिल्में रामायण की कहानियों से प्रेरित रही हैं और ‘वाराणसी’ में उन्होंने रामायण के एक असली अध्याय को नए अंदाज में पर्दे पर पेश किया है। फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है पिता और बेटे का रिश्ता, जो भगवान राम और दशरथ पर आधारित है।

फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा का किरदार मंदाकिनी, एक रहस्यमयी चोर, और पृथ्वीराज सुकुमारन मेन विलेन कुंभा के रोल में हैं। फिल्म का बजट कथित तौर पर 1000–1300 करोड़ रुपये है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में शामिल होने वाली है।

‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को IMAX फॉर्मेट में शूट किया गया है और इसके ग्रैंड विजुअल्स दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं।

एसएस राजामौली की पिछली हिट फिल्में और कमाई

  • बाहुबली – द बिगिनिंग (2015): देश में 1030.42 करोड़, वर्ल्डवाइड 650 करोड़

  • बाहुबली 2 – द कंक्लूजन (2017): देश में 421 करोड़, वर्ल्डवाइड 1788.06 करोड़

  • RRR (2022): देश में 782.20 करोड़, वर्ल्डवाइड 1230 करोड़

‘वाराणसी’ का स्टारकास्ट और महंगी प्रोडक्शन इसे 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करने की तैयारी कर रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.