Tuesday, July 21

मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा, वाई खेमचंद सिंह ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

इंफाल (अचलेंद्र कटियार): मणिपुर में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में वाई खेमचंद सिंह को नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल अजय भल्ला के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। कुछ ही देर बाद केंद्र सरकार ने मणिपुर से राष्ट्रपति शासन को हटा लिया।

मौजूदा फॉर्मूले के तहत बीजेपी ने मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री के पद तय किए हैं। राज्य में वाई खेमचंद सिंह के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए के घटक दलों की सरकार जल्द ही शपथ ग्रहण करेगी।

वाई खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री होंगे और वह मैतेई समुदाय से आते हैं। उन्हें उदारवादी नेता के रूप में जाना जाता है। नई सरकार की ताजपोशी को मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हाल की जातीय हिंसा के बाद शांति बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राज्य विधानसभा की वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो 60 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 37 विधायक हैं। अन्य दलों में एनपीपी, एनपीएफ, कांग्रेस, कुकी पीपुल्स अलायंस और जद (यू) के प्रतिनिधि शामिल हैं। मौजूदा समय में एक सीट रिक्त है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.