Tuesday, July 21

गोरखपुर के नए SSP बने डॉक्टर कौस्तुभ, जौनपुर से आए तैनाती के बाद

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार रात जारी किए गए पुलिस अफसरों के तबादले में डॉक्टर कौस्तुभ को गोरखपुर का नया पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह पद राजकरण नैयर के पास था, जिन्हें अब गाजियाबाद भेजा गया है।

डॉक्टर कौस्तुभ 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के पटना के निवासी हैं। वर्तमान में उन्होंने जौनपुर में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा उन्होंने अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, वाराणसी और सोनभद्र जिलों में विभिन्न पुलिस पदों पर तैनाती की है। गोरखपुर में भी वे पहले SP सिटी के रूप में कार्यरत रह चुके हैं।

डॉक्टर कौस्तुभ ने प्रारंभिक शिक्षा आदिलाबाद, तेलंगाना से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री 52% अंकों के साथ पूरी की और फिर एमबीबीएस की पढ़ाई भी की। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 2021 में डीजीएस कमेंडेशन डिस्क (सिल्वर) और 2023 में गोल्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस बड़े तबादले में एडीजी जोन के पद पर तैनात डीजी सुजीत पांडेय को फायर सर्विस की कमान सौंपी गई है। वहीं, आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार को एडीजी जोन लखनऊ का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा प्रदेश के 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को भी नई तैनाती दी गई है।

सहारनपुर के SSP डीआईजी आशीष तिवारी को तकनीकी सेवाओं, पीटीसी मुरादाबाद में तैनात प्रताप गोपेंद्र यादव को डीआईजी यूपी पुलिस मुख्यालय, और सुल्तानपुर SP कुंवर विक्रम सिंह को SSP जौनपुर के रूप में तैनात किया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.