Tuesday, July 21

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा डिजिटल रेकॉर्ड, 150 करोड़ की OTT डील

नई दिल्ली, 5 फरवरी 2026: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर भी तहलका मचा दिया है। इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ को लेकर मिली खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, फिल्म के डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं और इसके लिए मेकर्स को 150 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मिली है। यह राशि पहले पार्ट के डिजिटल राइट्स से दोगुनी है। पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ रुपये में बेचे गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स पहले दोनों पार्ट्स को एक साथ खरीदने के लिए 175 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दे चुका था। लेकिन मेकर्स ने पहले पार्ट की सफलता का इंतजार किया और अब दूसरे पार्ट के लिए ये शानदार डील साइन की गई। यह जियो स्टूडियोज की अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल डील में से एक मानी जा रही है।

साल 2025 में 5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे सितारे नजर आए थे। कहानी एक भारतीय खुफिया एजेंट की है, जो भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क को समाप्त करने के लिए कराची के आपराधिक गिरोह और पाकिस्तानी राजनीति में घुसपैठ करता है।

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का टीजर हाल ही में जारी किया गया है और इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट मिल चुका है। इस सीक्वल की सिनेमाघरों में रिलीज़ डेट 19 मार्च, 2026 तय की गई है। दर्शकों की उत्सुकता देखते हुए फिल्म का यह अगला पार्ट भी बड़े पर्दे और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों जगह धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.