Tuesday, July 21

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाका, लौट रहे कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित

नई दिल्ली, 5 फरवरी 2026: भारत की सबसे लोकप्रिय OTT फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।

भव्य थिएट्रिकल अनुभव का वादा
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म में कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। को-प्रोड्यूसर हैं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी। फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए दर्शकों को भव्य थिएटर अनुभव का वादा किया है और कहा कि यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की अनकही और दमदार कहानी को पर्दे पर पेश करेगी।

कास्ट में वही पुराने पसंदीदा चेहरे
फिल्म में पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित और दिव्येंदु शर्मा के मुन्ना भैया की वापसी होगी। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

OTT फ्रैंचाइज़ी का बड़ा कदम बड़े पर्दे पर
‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 2018 में आया और सुपरहिट साबित हुआ। दूसरा सीजन 2020 में और तीसरा सीजन 2024 में रिलीज़ हुआ। चौथे सीजन की भी तैयारी चल रही है और इसके कई पार्ट्स की शूटिंग जारी है। हालांकि, सीजन 4 की ऑफिशियल रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

फैंस के लिए खास खबर
फिल्म के मेकर्स का कहना है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ फैंस को पहले से भी बड़े और रॉ स्केल पर मिर्जापुर की दुनिया दिखाएगी। सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा गया: “अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। #MirzapurTheMovie 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.